![]() |
अमेरिका-ब्राजील को भारत ने छोड़ा पीछे, एक दिन में सबसे ज्यादा कोरोना केस अब भारत से |
भारत में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। अमेरिका-ब्राजील को भारत ने पीछे छोड़ दिया है। एक दिन में सर्वाधिक केस के मामले में भारत अब सबसे आगे है। यहां पिछले 24 घंटे में कोरोना के 52,972 नए मरीज मिले हैं और 771 मरीजों की मौत हो चुकी है। अमेरिका में पिछले 24 घंटे में 47 हजार से अधिक तो ब्राजील में 25 हजार से अधिक नए मामले सामने आए हैं।
अब देश में कुल कोरोना मरीजों का आंकड़ा 18 लाख से अधिक है, जिसमें 38 हजार 135 लोगों की मौत हो चुकी है। अब तक करीब 12 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि एक्टिव केस की संख्या 5.79 लाख से अधिक है। कोरोना संक्रमण की रफ्तार महाराष्ट्र, दिल्ली के बाद अब बिहार, उत्तर प्रदेश, आंध्र प्रदेश में बढ़ती जा रही है।
यह भी पढ़े - Covid-19 टेस्ट में गृहमंत्री अमित शाह कोरोना पॉजिटिव, मेदांता अस्पताल में भर्ती
2 अगस्त को सर्वाधिक केस वाला देश
बीते 24 घंटे में नए केस आये
- भारत मे 52 हजार 971
- अमेरिका में 47 हजार 511
- ब्राजील में 25 हजार 800
- पेरू में 21 हजार 358
- कोलंबिया में 11 हजार 470
- दक्षिण अफ्रीका में 8195
- रूस में 5387
- अर्जेंटिना में 5376
- फिलीपिंस में 4953
- मेक्सिको में 4853
अमेरिका में कुल मरीजों का आंकड़ा 48 लाख के पार पहुंच गया है, जिसमें 1 लाख 58 हजार 365 लोगों की मौत हो चुकी है। अब तक 23 लाख से अधिक लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि एक्टिव केस की संख्या 22 लाख से अधिक है। कोरोना के सर्वाधिक मामले अमेरिका में ही है। इसके बाद ब्राजील का नंबर आता है।
यह भी पढ़े - 4 अगस्त को इंडिया में लॉन्च होगा Redmi 9 Prime, क्या है खास बातें
ब्राजील में कोरोना कुल मरीजों की संख्या 27 लाख से अधिक है, जिसमें 94 हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। अब तक कोरोना से करीब 19 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 7 लाख 55 हजार से अधिक एक्टिव केस है।
वहीं, विश्व में कुल मरीजों का आंकड़ा 1 करोड़ 82 लाख से अधिक हो गया है, जिसमें 6 लाख 93 हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। अब तक 1 करोड़ 14 लाख से अधिक मरीज ठीक हो चुके हैं। दुनिया के 215 देश कोरोना से प्रभावित हैं।
Post a Comment
Thanks For Visiting and Read Blog